चाकुलिया : चाकुलिया के डाकबंगला परिसर में मंगलवार को आर्चारी कोचिंग सह सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव को लेकर नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी की एक बैठक रविन्द्र नाथ विश्वास की अध्यक्षता में हुई।बैठक में इस वर्ष गूंज महोत्सव धूमधाम से मनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में फुटबॉल एवं तीरंदाजी कोचिंग के लिए कमेटी का गठन किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
कमेटी में शिवशंकर पोलाई,बुलबुल मंडल,प्रणव बेरा,बलराम महतो,झंटू भोल,राजू कर्मकार,सुनील हेम्ब्रम,सुनील बेरा,रामजीत बास्के,गौतम दास समेत अन्य का चुनाव किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया की 4 जनवरी को नेताजी वेलफेयर सोसायटी एवं शिवराम आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में तुलसीबनी आश्रम में रक्तदान शिविर आयोजित करने,और इस वर्ष डाकबंगला परिसर में 23 जनवरी से 31 जनवरी तक नौ दिवसीय गूंज महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में पुलक रंजन महापात्र,कौशिक बेरा,मोहन माईती,पतित पावन दास,रंटू दास, विकास दास,आशीष ज्योति,बाप्पी पोलाई,टुलू साव,राजा बारिक,बाप्पी नंदी, विशाल बारिक,अजय रूंगटा,रामदेव दास गणेश दत्त समेत अन्य उपस्थित थे।




