
जमशेदपुर : टेल्को में टाटामोटर्सकर्मी धनंजय कुमार सिंह द्वारा बीच सडक पर अपनी पत्नी को पीटने का मामला सामने आया है.इस संबंध में पीडित पत्नी ने गोविंदपुर थाने में शिकायत करने के साथ ही एस एसपी मे भी न्याय की गुहार लगाई है.पीडिता ने यह भी आरोप लगाया है कि 12दिसंबर को पति द्वारा बीच सडक पर पीटकर जख्मी होने के बाद महिला थाना जाने पर वहां कोई सुनवाई नहीं हुई. बाद में पीडिता ने गोविंदपुर थाने में शिकायत की जिसके बाद पति घर में ताला मारकर फरार हो गया.इस बीच पीडित पत्नी ने एस एसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की और अपने बंद घर का ताला तोडकर घर में घुसी.दिन भर बच्चों को लेकर यहां वहां न्याय के लिए चक्कर काट रही पीडित पत्नी जब अपने ही घर का ताला तोडकर घर में घुसी तब आरोपी पति आ धमका और फिर बदसलूकी करने लगा.फिलहाल गोविंदपुर पुलिस आरोपी पति धनंजय कुमार सिंह को लेकर थाने चली गई है.पहले भी पति पर केस हो चुका है जिसमें पीडिता ने समझौता कर लिया था लेकिन पति में कोई सुधार नहीं हुआ.



