जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी सह जुगसालाई प्रखंड (जमशेदपुर प्रखंड) संसाधन केंद्र में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के एचडीएफसी लैंप परिवर्तन परियोजना के तहत दो दिवसीय गैर आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 108 शिक्षक एवं प्रखंड के बीइइओ सम्मिलित हुए. प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनीता सिन्हा के द्वारा किया गया एवं अकादेमिक ट्रेनर राहुल श्रीवास्तव और आदर्श दुबे के द्वारा शिक्षकों को एनइपी, एफएलएन, शिक्षाशास्त्र निपुण भारत, शिक्षकों की पठन-पाठन शैली, बच्चों की भाषा एवं गणितीय अधिगम क्षमता में विकास के लिए शिक्षकों में खेल गतिविधि एवं नई तकनीकी से बच्चों का शिक्षा के प्रति जुड़ाव एवं उनके समग्र विकास के लिए विभिन्न मुद्दों पर दो तरफा चर्चा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान खुली प्रश्न पत्र के माध्यम से शिक्षकों का हर संदेह एवं सवालों का जवाब दिया गया. बुधवार के प्रशिक्षण सत्र का फीडबैक पत्र भरने के उपरांत सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए 4:30 बजे प्रशिक्षण सत्र का समापन हुआ. इस प्रशिक्षण में अकादेमिक ट्रेनर ने सभी शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, टीएलएम का उपयोग एवं संस्था के कार्यकर्ताओं के मदद लेने की अनुरोध किया गया. प्रशिक्षण में अकादेमिक ट्रेनर्स राहुल सर, आदर्श सर, कम्युनिटी मोबिलाइजर बसंती बेसरा एजुकेशन फैसिलिटेटर खुशबू पांडे, प्रीति ठाकुर, पूर्णिमा माहली, रिंकू कुमारी और ललित कुमार उपस्थित थे.



