सरायकेला : सरायकेला डीसी अरवा राजकमल ने बुधवार को नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर के साथ बैठक की, जिसमें जिले में मादक पदार्थों के नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ. डीसी ऑफिस के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न माध्यमों से लगातार अभियान चलाये जाने की जरूरत बताई, ताकि लोग ऐसे पदार्थों के प्रयोग से स्वास्थ्य पर पड़नेवाले असर से अवगत हो सकें. उपायुक्त ने बैठक में सभी थाना प्रभारियों, रेंजरों एवं अंचलाधिकारियों को जिले में हो रही अफीम, गांजा की अवैध खेती पर कड़ी नजर रखते हुए समय-समय पर औचक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी. उन्होंने इस कार्य में संबंधित क्षेत्र के मुखिया व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय करने की हिदायत भी दी.(नीचे भी पढ़ें)
मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस की अहम भूमिका बताते हुए उपायुक्त ने नेशनल लेवल नार्कोटिक्स टास्कफोर्स, डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्कफोर्स एवं पुलिस प्रशासन को एक साथ मिलकर सभी केसों की मॉनिटरिंग करने को भी कहा. उपायुक्त ने सभी विद्यालय-महाविद्यालयों से एक-एक नोडल शिक्षक पदाधिकारी एवं एक-एक छात्र को चिह्नित कर उन्हें प्रशिक्षित करने को भी कहा, जो एंटी ड्रग कैंपेन ऑफिसर के रूप में काम करेंगे, ताकि नशा मुक्ति के प्रति विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा सके. उन्होंने ड्रग ट्रैफिकिंग रोकने के लिए एक्सचेंज ऑफ़ इंटेलिजेंस इन्फॉर्मेशके उद्देश्य से कर्मचारी, चौकीदार, रोजगार सेवक को भी शामिल किया जाए.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक में उपायुक्त के साथ जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी आदित्य नारायण, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गगराई, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चंदन कुमार वत्स, सेंट्रल जीएसटी आयुक्त, स्थापना उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे.



