रांची: रांची स्थित जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे केरल व झारखंड के रणजी मैच के दूसरे दिन केरल की पारी 475 रनों पर सिमट गयी. केरल टीम की ओर से सबसे ज्यादा अक्षय चंद्रन ने 150 रन बनाये. इसके अलावा बल्लेबाज सिजोमोन जोसेफ ने 83 रनों की शानदार पारी खेली. अक्षय व सिजोमोन की पारी से केरल ने 475 रन तक स्कोर को पहुंचाया. इससे पूर्व सलामी बल्लेबाज रोहन प्रेम के 79, कप्तान संजू सैमसन के 72 रन को योगदान दिया. झारखंड की ओर से स्पिनर शाहबाज नदीम ने 5 और मनीष व उत्कर्ष सिंह को 2-2 विकेट मिले. एक खिलाड़ी रन आउट हुआ.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि टॉस जीतकर केरल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था. पहले दिन खेल में समाप्ति होने तक केरल की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 276 रन का स्कोर खड़ा किया. झारखंड की टीम ने बुधवार की सुबह केरल की टीम आउट कर देगी लेकिन केरल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अक्षय चंद्रन ने शतक जमाया.साथ ही पिछले स्तर के बल्लेबाज सिजोमोन जोसेफ ने अर्धशतक जमाया. दूसरे दिन झारखंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, झारखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक तीन विकेट खोकर 87 रन ही बना पाए.




