रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर/ गोइलकेरा : जनता दल यूनाईटेड के जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा को पूरे मनोहरपुर विस क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम जारी है. इसी क्रम में बुधवार को गोइलकेरा प्रखंड के सुदूर डेरोवां बाजार में करीब एक सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर डेरोवां के अलावा रायबेड़ा, पनता, कायदा, दुगुनिया आदि गांवों के जरूरतमंद उपस्थित रहे. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बिश्राम मुंडा ने कहा इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुदूर गांवों में ठंड से बचाव के उपाय सरकार नहीं कर रही है.(नीचे भी पढ़े)
स्थानीय जन्रपतिनिधि भी ग्रामीणों की सुधि नहीं ले रही है. उन्होंने बताया कि अब तक पूरे मनोहरपुर विस क्षेत्र में करीब एक हजार कंबल का वितरण जदयू परिवार की ओर से किया गया है. आने वाले दिनों में अन्य गांवों में कंबल का वितरण किया जाएगा. मौके पर कायदा पंचायत के पूर्व मुखिया सोमनाथ गुंदुवा, सालुका बोदरा, शंकर अंगरिया, मोतीलाल नायक, नंदलाल सामाड, सुपल भूमिज आदि उपस्थित रहे.



