जमशेदपुर:सीबीएसई तीरंदाजी, पूर्वी क्षेत्र, पटना क्षेत्र और इलाहाबाद क्षेत्र 2022-23 का आयोजन आरएनएस,दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरा, भोजपुर में 07 से 10 दिसंबर तक किया गया. जिसमें विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने तीरंदाजी के अंतर्गत निम्नलिखित प्रतिस्पर्धाओं में पदक अपने नाम किया.
रिकर्व (बालक) अंडर-19 मेंशिवेश्वर मुंडा को पहली पारी में स्वर्ण पदक ( दूरी 60 मीटर ), दूसरी पारी में रजत पदक ( दूरी 60 मीटर), कुल मिलाकर रजत पदक, ओलंपिक राउंड में कांस्य पदक. कम्पाउंड (बालक) अंडर-17 में राज छत्तर को पहली पारी में स्वर्ण पदक(दूरी 50 मीटर) और दूसरी पारी में स्वर्ण पदक (दूरी 50 मीटर), कुल मिलाकर स्वर्ण पदक और ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक.ध्रुव महतो को रजत पदक (दूरी 50 मीटर), कुल मिलाकर रजत पदक.कंपाउंड अंडर-17 टीम को स्वर्ण पदकरिकर्व (बालिका) अंडर-17अदिति पति को पहली पारी में कांस्य पदक (दूरी 60 मीटर), दूसरी पारी में कांस्य पदक (दूरी 60 मीटर)कुल मिलाकर कांस्य पदक इंडियन राउंड (बालक) अंडर-14 टीम (गौरव सरदार, नीतीश कर्माकर, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार) को कांस्य पदक.(नीचे भी पढ़े)

इंडियन राउंड (बालिका) अंडर-14 में सुखराज को कांस्य पदक (दूरी 30 मीटर) और ओलंपिक राउंड में कांस्य पदक, टीम (सुखराज कौर, सौम्या सिंह, दिव्या कर्माकर) को कांस्य पदक.व्यक्तिगत स्वर्ण पदक- रिकर्व अंडर-19 बालक (1 स्वर्ण), कंपाउंड अंडर-17 लड़के(4 स्वर्ण), कम्पाउंड बॉयज़ टीम अंडर-17 (4 स्वर्ण),कुल स्वर्ण- 9व्यक्तिगत रजत पदक- रिकर्व अंडर-19 लड़के (2 रजत),कंपाउंड अंडर-17 लड़के (2 रजत), कुल रजत- 4व्यक्तिगत कांस्य पदक- रिकर्व अंडर-19 लड़के (1 कांस्य), रिकर्व अंडर-17 लड़कियां (3 कांस्य),इंडियन राउंड अंडर-14 लड़कियां (2 कांस्य), इंडियन राउंड बॉयज अंडर-14 बॉयज़ (टीम 4 कांस्य) इंडियन राउंड गर्ल्स अंडर-14(टीम 4 कांस्य ),कुल कांस्य -14 कुल पदक 27सीबीएसई नेशनल का आयोजन विद्या निकेतन स्कूल और जूनियर कॉलेज, पंचगनी, महाराष्ट्र में होने जा रहा है. जिसमें अंडर 17लड़के कंपाउंड राउंड के लिए राज छत्तर (व्यक्तिगत), ध्रुव महतो(व्यक्तिगत), हर्ष नाग, पीयूष मिश्रा कंपाउंड टीम से चयनित हुए हैं.(नीचे भी पढ़े)

रिकर्व अंडर 17 लड़कियों में अदिति पति और अंडर 19 लड़कों में शिवेश्वर सिंह मुंडा का चयन किया गया है. इंडियन राउंड अंडर-14 लड़कियों में सुखराज कौर और सौम्या सिंह का चयन हुआ है.11वीं के पीयूष कुमार सिंह ने एलन हाउस पब्लिक स्कूल, झांसी में आयोजित सीबीएसई ईस्ट ज़ोन स्विमिंग (पटना और इलाहाबाद) प्रतियोगिता अंडर 17 लड़कों की श्रेणी में भाग लिया और 50 मीटर स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता.बटर फ्लाई – 100 मीटर : स्वर्ण पदकबटरफ्लाई – 200 मीटर: स्वर्ण पदकबैक स्ट्रोक – 50 मीटर : स्वर्ण पदक, पीयूष का चयन सीबीएसई, नेशनल के लिए हुआ है.विदित है कि सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल अंडर-19 ( बालक और बालिका) टूर्नामेंट 2022 की प्रतिस्पर्धा में विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के अंडर-19 लड़कों की टीम जीत हासिल कर सीबीएसई नेशनल के लिए क्वालीफाई हो चुकी है.विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खू ने विद्यालय के खिलाड़ियों की उक्त सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के खेल विभाग सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई व राष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए शुभकामनाएं दी हैं.




