जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो तथा पाकिस्तान के खिलाफ पैदल मार्च किया गया. इस दौरान बैनर एवं प्लेकार्ड लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध में नारे लगाये. भाजपा जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता साकची गोलचकर पहुंचे और पाकिस्तान व वहां के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो का पुतला दहन किया. भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने न्यूयार्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारी हदें पार कर दी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की है. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कई दशकों से आतंकवाद एवं आतंकवादी संगठनों को लगातार शरण देता रहा एवं प्रोत्साहित करता रहा है. 135 करोड़ देशवासियों को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर गर्व है, जो निरंतर भारत को समृद्धि, संपन्न एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर रखने का काम कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

विश्व भर के अनेकों राष्ट्राध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन नरेंद्र मोदी की नीतियों, योजनाएं एवं सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के मूलमंत्र की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं. भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है तथा आर्थिक प्रबंधन संकटों के बावजूद सर्वश्रेष्ठ है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत एवं अभिनंदन अमेरिका, अस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, फ्रांस, यूएई, बंग्लादेश, नेपाल एवं अन्य देशों में अदभुत रूप से देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि बिलावल जरदारी भुट्टो, पाकिस्तान के विदेश मंत्री की इस प्रकार से निंदनीय बद्तमीजी, आपत्तिजनक बौखलाहट भरे बयान के कारण सभी देशवासी रोष में हैं एवं कड़े शब्दों में प्रतिकार व भर्त्सना करते हैं. आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो का पुतला दहन कर जमशेदपुर महानगर में विरोध प्रकट कर रहे हैं। (नीचे भी पढ़ें)
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान प्रदीप मुखर्जी, उमेश पांडे, श्वेता कुशवाहा, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, गणेश सरदार, अमिताभ सेनापति, सनी संगीत, अमित सिंह, अभिषेक दे, अंकित पांडे, ओम सिंह, विशु सिंह, राम सिंह, मनी ओझा, मुकेश सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, राहुल कुमार, सुशील पांडे, राहुल तिवारी, द्विपल विश्वास, उमेश साव, कंचन दत्ता, अंसुल कुमार, परवीन कुमार, दीपक नाग, दीपक तिवारी, गौरव साहू, निकी पत्रो, सुधीर तिवारी, अविनाश मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव समेत भाजयुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.












