जमशेदपुर : गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल जमशेदपुर का 16वां वार्षिक खेलकूद समारोह शनिवार को स्कूल मैदान में आयोजित किया गया.जिसमें रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मार्च फास्ट, स्वागत नृत्य, पीटी प्रदर्शन और शपथ ग्रहण समारोह मस्ती और उत्साह से भरपूर रहा.इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और विद्यालय के सचिव संतोष विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद थे. उन्होंने स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुष्पा पांडेय के साथ संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. लगभग 350 छात्रों ने उत्साहपूर्वक 20 खेल आयोजनों में भाग लिया और कई पुरस्कार जीते.(नीचे भी पढ़े)

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. निरंजन सिंह और सुनील कुमार के मार्गदर्शन में स्कूली छात्रों द्वारा की गई योग प्रस्तुति और मार्शल आर्ट और अधिक रोचक बना दिया. जिसका आनंद उपस्थित सभी अतिथि एवं अभिभावकों ने लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शिक्षिका शनिशा रियात, नूतन, रिंकू बिश्वास, ममिता बारिक, बलजीत कौर, तुम्पा, सुमित्रा, दीपमाला और ममता का विशेष योगदान रहा एवं सभी ने इनका पूर्ण रूप से सहयोग किया.











