रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : मंगलवार को दंदासाई उर्दू मध्य विद्यालय में बाल मेला सह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ. इसमें प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय कुमार ने मुख्य अतिथि एवं एस्पायर संस्था के प्रखंड समन्वयक प्रदीप साह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये. विद्यलय प्रबंधन समिति एवं एस्पयार संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम में विविध स्टॉल लगाये. इनमें चाउमिन, आलूदम, आलू कटा, बॉयल अंडा, मोमबत्ती जलाने का गेम, चक्का फेंक गेम, फिरनी, केक, बिस्कुट, चिप्स आदि के स्टॉल शामिल ते. अतिथियों ने सभी स्टॉलों का जायजा लिया एवं व्यंजनों का जायका भी चखा. (नीूचे भी पढ़ें)
वार्षिक खेलकूद के विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों का वार्षिक खेलकूद भी आयोजित हुआ, जिसके विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया. कबड्डी (बालिका) में सानिया परवीन, मेहर परवीन, मिस्बाह नाज, इशरत परवीन, आलमीन नाज, तहजी आरिफा, कबड्डी (बालक) में अब्दुल कादिर, दानिश रजा, मारूफ आरिफ, मो अमन, शाह आलम, अरशद हुसैन, मो सैफ, बैडमिंटन (बालिका) में अदीबा नाज व खुशनुमा नाज, बैडमिनटन (बालक) में दानिश रजा व मो अमन, फुटबॉल विजेता टीम में अब्दुल कादिर, दानिश रजा, मो अमन, सैफ अली, अरशद हुसैन, मारूफ आरिफ, शाह आलम को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में शामिल होने आईं बच्चों की मम्मियों एवं महिला अभिभावकों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनके विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. (नीूचे भी पढ़ें)
स्कूल में बच्चों का ठहरना जरूरी : बीईईओ
मुख्य अतिथि बीईईओ विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूलों में बच्चों का ठहराव और नियमित उपस्थिति जरूरी है. इसके लिए कक्षा और स्कूल को आनंद दायक बनाना जरूरी है. बाल मेला सह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किये जाने से बच्चों में स्कूल के प्रति झुकाव बना रहता है. ऐसे आयोजन सभी स्कूलों में होने चाहिएं. (नीूचे भी पढ़ें)
बच्चों का प्रोत्साहन कर रहे हैं हम : साह
विशिष्ट अतिथि प्रदीप साह ने कहा कि कोविड-19 में बच्चे स्कूल से दूर हो गे थे, लेकिन अब स्कूलों में रौनक लौट आई है. हम बच्चों को प्रोत्साहित कर शिक्षा का वातावरण प्रदान कर रहे हैं. हमारी टीम कड़ी मेहनत कर प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को उद्देश्यपुर्ण शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं.













