जमशेदपुर : इस बार आगामी रविवार को एक बार फिर जमशेदपुर सड़क पर उतर कर मस्ती करने के साथ ही धमाल भी मचायेगा. आप अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. इस बार क्रिसमस संडे है, जो मस्ती भरा जैम@स्ट्रीट लेकर आ रहा है, लेकिन इस बार कार्यक्रम स्थल बिष्टुपुर की सड़कें नहीं, बल्कि बारीडीह होगा. बता दें कि यह आयोजन पहली बार बारीडीह में किया जा रहा है, जो सुबह 6.00 से 8.30 बजे तक स्थानीय कदानी रोड में होगा. इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कराटे, ग्राउंड चेस के अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स शामिल होंगे. इनमें जुंबा, योगा, चारकोल पेंटिंग, फेस पेंटिंग, टैटू, म्यूजिक, हेल्दी जूस, गरम चारय के अलावा और भी बहुत कुछ होगा. इस आयोजन को लेकर शहवासियों में काफी उत्साह है. साथ ही आयोजकों की ओर से इसमें शामिल होकर क्रिसमस संडे को स्वस्थ और खुशहाल बनाने की अपील की गयी है.












