सरायकेला : सरायकेला जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि साहू के नेतृत्व में मंगलवार को महिलाओं ने साहेबगंज के रुबिका हत्याकांड के विरोध में स्थानीय गैरेज चौक पर प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया.
बता दें कि साहेबगंज की बेटी रुबिका पहाड़िया की हैवान दिलदार अंसारी द्वारा की गयी जघन्य हत्या का पूरे राज्य में विरोध जारी है. इसी क्रम में सरायकेला जिला भाजपा के महिला मोर्चा ने मंगलवार को स्थानीय गैरेज चौक पर विरोध प्रदर्शन किया एवं घटना के विरोध में प्रधानमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला भी फूंका. इस दौरान महिलाओं ने झारखंड पुलिस द्वारा मामले का स्पीडी ट्रायल कराकर रुबिका के हत्यारों को फांसी दिलाये जाने की मांग भी की गयी. राज्य सरकार की अन्य विफलताओं के खिलाफ भी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाये. मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजय महतो, पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार, रमेश हांसदा, रीता दुबे, माइकल महतो, अजय नन्दी, बद्री दारोघा सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे.












