बोकारो : बोकारो के पिंड्राजोरा में जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष प्रदीप महतो का भव्य स्वागत किया गया। पिंड्रजोरा के मुखिया कृष्णपद महतो की अगुवाई में पिंड्राजोरा पंचायत भवन में एक बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से युधिष्ठिर महतो समेत सैकड़ों लोगों ने माला पहनाकर जदयू जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष प्रदीप महतो ने कहा इसके लिए सबों का आभार जताया। (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही कहा कि पार्टी के एक सच्चे सिपाही की हैसियत से काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि संगठन से जुड़ कर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो को मजबूत करने में सहयोग करें। इस दौरान मनोज महतो, रघुनाथ महतो, राजेंद्र महतो, कार्तिक महतो, भूदेव महतो, दुलारचंद ,दीपाली पांडे, साकिब खातून ,नासिर अंसारी, सती कुमारी, मुन्नी वाला, आरती कुमारी, श्रुति कुमारी उपस्थित रहे।












