बोकारो:बोकारो के एमजीएम हाई सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार से 32वीं राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर तक चलेगी. कार्यक्रम का उद्घाटन गोमिया विधायक लंबोदर महतो और हॉकी फेडरेशन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया. इससे पूर्व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एमजीएम स्कूल की छात्राओं ने उपस्थित खिलाड़ियों और अतिथियों का मन मोह लिया.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में झारखंड संस्कृति की भी झलक देखने को मिली जहां छात्राओं ने नागपुरी गाने में अपनी प्रस्तुति दी. उद्घाटन के बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई.यह प्रतियोगिता पहली बार राज्य में मैट में आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बाहर से आए दूसरे प्रदेश के हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष खुश नजर आए.(नीचे भी पढ़े)
कहा कि झारखंड में एक बेहतर मेजबानी करने का काम किया है.मुख्य अतिथि डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि इस तरह का आयोजन झारखंड के लिए गौरव की बात है. इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को भी काफी लाभ मिलेगा और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर में झारखंड के खिलाड़ी अब प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.



