जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में ताल ठोंकने वाले कांग्रेसी नेता आफताब अहमद सिद्दीकी को पहले तो जेल जाना पड़ा और अब उनके दुकानों पर प्रशासन ने बुल्डोजर चलवा दिया. सरायकेला प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर मानगो दंगे के आरोप में जेल भेजे गये आफताब अहमद सिद्दीकी की दुकानों तोड़ दिया. प्रशासन का कहना है कि आफताब अहमद सिद्दीकी की यह दुकान सरकारी जमीन पर बनाई गई है. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कांदरबेड़ा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
चांडिल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेरा एनएच में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने के विरुद्ध में अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसके तहत बुल्डोजर के जरिए राज क्रेन सर्विसेज समेत 3 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है. अफताब अहमद सिद्दकी राज क्रेन सर्विसेज के मालिक हैं और इसी कार्यालय से उनका रोजगार चलता है. अफताब अहमद सिद्दीकी के जेल जाने के 3 से 4 दिन के अंदर ही इस संबंध में परिवारवालों को नोटिस भेजी गई थी. (नीचे देखे पूरी खबर और वीडियो)
इस नोटिस का जवाब बेटे जिब्रान सिद्दीकी ने देते हुए प्रशासन से अनुरोध किया था कि अभी उनके पिता जेल में हैं इसलिए उन्हें वक्त दिया जाए. आफताब के बेटे जिब्रान सिद्दीकी का कहना है कि यह सारा खेल राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा की कई लोग हैं, जो इस तरह से आदिवासी एग्रीमेंट जमीन पर अपना रोजगार चला रहे हैं. लेकिन, उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है. मगर, उनके पिता को निशाना बनाया जा रहा है. बुलडोजर कार्रवाई के दौरान साइट पर भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी.











