जमशेदपुर : जमशेदपुर कांग्रेस के नेता दीबेश राज को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू की ओर से इसका पत्र उनको दिया गया है. इसके तहत यह कहा गया है कि वे अपने इस पद को सुशोभित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों को मजबूती प्रदान करेंगे. साथ ही साथ पिछड़ा वर्ग के उत्थान से संबंधित कार्य करते हुए संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे. दीबेश राज जमशेदपुर के गोलमुरी देवेन बगान के रहने वाले है और काफी साल से कांग्रेस से जुड़े हुए है.











