गया : तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा के बोधगया में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में शामिल होने आई चीनी महिला सांग जियालांग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उक्त महिला पर चीन की जासूस होने की बात सामने आ रही थी. इसके बाद पुलिस ने देर शाम उसे हिरासत में ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि उक्त चीनी महिला को महारानी रोड से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. इसी क्रम में यह बात सामने आई कि वर्ष 2020 में वह बोधगया आई थी. उसका वीजा 90 दिनों का था, लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी वह लगातार बोधगया में रह रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस बीच दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम बोधगया में आयोजित हो रहा था, जिसमें यह बात सामने आयी कि उक्त महिला दलाई लामा के कार्यक्रमम में शामिल है. इसके बाद उसकी सरगर्मी से तलाश की गई. इस दौरान बोधगया के होटल, मोनेस्ट्री एवं गेस्ट हाउस की भी छानबीन की गई. इसी क्रम में उसे महारानी रोड से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार महिला से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि उक्त महिला 19 अक्टूबर 2019 में दलाई लामा के टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी, लेकिन कोरोना के कारण अपने देश वापस नहीं जा सकी.



