जमशेदपुर : मानगो के न्यू उलीडीह स्थित एजेके हाई स्कूल के नजदीक अविनाश सिंह राजा की ओर से शुक्रवार को गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया. जरूरतमंद गरीबों को भीषण ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से इस कंबल वितरण का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सोनी सिंह, वीरू सिंह बिष्ट, उलीडीह मंडल अध्यक्ष शम्भु पासवान, उपेन्द्र शर्मा एवं ज़िला कार्य समिति सदस्य अभिषेक, करन, मोहित, निशांत भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में अविनाश सिंह राजा की मां उर्मिला सिंह भी मैजूद रहीं. इस कार्यक्रम में कुंदन सिंह, चंदन सिंह, मनोहर कालिंदी एवं अनेक गणमन्य लोग भी उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़ें)
अविनाश सिंह राजा ने इस अवसर पर कहा कि शहर में बढ़ती ठंड के मद्देनजर जरूरतमंद गरीब लोगों को उससे बचाव के लिए कंबल वितरित किया गया. उन्होंने आगे गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए और भी कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की.



