जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को जुगसलाई आरपी पटेल हाई स्कूल के बस्तीवासी जिले के उपायुक्त से मिलने पहुंचे. बस्तीवासी की समस्या है कि आरपी पटेल हाई स्कूल के मैदान में वर्ष 2008 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया है. परंतु पानी टंकी के निर्माण के बाद उस जगह पर पानी का रिसाव हो रहा है और टंकी जर्जर अवस्था में है. जिसको लेकर पेयजल विभाग के अभियंता जैसन होरो को कई बार शिकायत की गई, परंतु जैसन होरो के द्वारा शिकायत पर समाधान नहीं किया गया और इसे लेकर टालमटोल किया जा रहा था. जिसको लेकर बस्तीवासी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. जिसमें उपायुक्त के ना होने के कारण एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अभियंता जैसन होरो को फोन पर वार्तालाप की और उन्होंने आश्वासन दिया कि 26 जनवरी तक इसकी मरम्मत करा दी जाएगी. जुगसलाई वासियों ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर का आभार व्यक्त किया है. बस्तीवासियों की तरफ से मौके पर अमर तिवारी, प्रवीण प्रसाद, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.



