जमशेदपुर : चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की बहाली की जायेगी. इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत विश्वविद्यालय प्रशासन ने निविदा आमंत्रित की है. इसके तहत विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों के लिए अनुभवी और 10वीं पास से लेकर स्नातक व डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को आउटसोर्सिंग के आधार पर बहाल किया जायेगा. जानकारी के अनुसार सशस्त्र सुरक्षा प्रहरी, सुरक्षा प्रहरी, रात्रि प्रहरी (लाठीधारी), माली, आदेशपाल, सफाई कर्मी, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, चालक, रसोइया, कैंटीन कर्मी और कंप्यूटर आपरेटर के पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से बहाली की जायेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार निर्धारित तिथि के अंदर सक्षम एजेंसियां निविदा दे सकती हैं. एजेंसियां 23 दिसंबर से निविदा कर सकती हैं, जिसकी अंतिम तिथि 16 जनवरी 2023 है. (नीचे भी पढ़ें)
किस पद के लिए क्या है वांछित अनुभव और योग्यता
सशस्त्र सुरक्षा प्रहरी : 10वीं पास भूतपूर्व सैनिक, प्रशिक्षण प्राप्त, दो वर्षों का अनुभव
सुरक्षा प्रहरी : सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण प्राप्त एवं दो वर्षों का अनुभव
रात्रि प्रहरी (लाठीधारी) : सुरक्षा गार्ड का अनुभव प्राप्त एवं दो वर्षों का अनुभव
माली : साक्षर
आदेशपाल : संबंधित कार्यों का तीन वर्षों का अनुभव
सफाई कर्मी : संबंधित कार्यों का तीन वर्षों का अनुभव
इलेक्ट्रीशियन : प्रशिक्षण प्राप्त, दो वर्षों का कार्यानुभव
प्लंबर : प्रशिक्षण प्राप्त
चालक : प्रशिक्षण प्राप्त एवं ड्राइविंग लाइसेंस और दो वर्षों का अनुभव
रसोइया : संबंधित कार्यों का तीन वर्षों का अनुभव
कैंटीन कर्मी : संबंधित कार्यों का तीन वर्षों का अनुभव
कंप्यूटर आपरेटर : स्नातक पास एवं मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डिप्लोमा तथा शैक्षणिक संस्थान में कार्य करने का दो वर्षों का अनुभव, टैली पैकेज की जानकारी वांछनीय.



