बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शुक्रवार को मुटुरखाम पंचायत के गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने 31 दिसंबर को प्रस्तावित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया. डॉ गोस्वामी ने लोगों को बताया कि शनिवार को मुटुरखाम के सियालबिंधा गांव में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहा है, जिसमें जमशेदपुर एवं आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह देंगे. डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी. (नीचे भी पढ़ें)
मुटुरखाम पंचायत में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हो रहा है. जन संपर्क अभियान में डॉ गोस्वामी के साथ मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मंडल महामंत्री उत्पल पैड़ा, संजय बेरा, जय बेरा, गोकुल बेरा,समीर सेनापति,लोगेन बेरा, बलिराम हेम्ब्रम, माणिक बेरा, असित बेरा, सेनापति, यादव पात्र, राजू महतो समेत अन्य लोग भी शामिल थे.



