जमशेदपुर : झारखंड में एक बार फिर से सुधा दूध की कीमतों को बढ़ा दिया गया है. ग्राहकों को एक लीटर सुधा दूध ग्राहकों को 56 रुपये में मिला करेगा. वहीं, आधा लीटर दूध 28 रुपये और छह लीटर का कंटेनर 330 रुपये में मिलेगा. रिटेलर को एक लीटर दूध 54 रुपये में मिला करेगा जबकि आधा लीटर दूध 27 रुपये और छह लीटर का कंटेनर 312 रुपये में सप्लायरों को मिलेगा. एक जनवरी से नया रेट को प्रभावी कर दिया जायेगा. लगातार सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है. इससे पहले 16 अप्रैल 2022 को कीमत बढ़ायी गयी थी जबकि उसके बाद इसी साल 18 अक्टूबर को दूध की कीमत बढ़ा दी गयी थी. इस तरह लगातार तीसरी बार इसी साल दूध की कीमत बढ़ायी जायेगी. उससे पहले 7 फरवरी 2021 और 21 सितंबर 2021 को भी रेट बढ़ाया गया था. लगातार सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है. आम जनों के पॉकेट पर असर पड़ेगा.




