जमशेदपुर : वैसे तो सेलिब्रिटी की तस्वीरें खूब वायरल होती है, लेकिन अभी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जो एक फिल्म स्टार का है. उसके बचपन की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. यह अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह पीले और ब्लू रंग के फ्राक में दिख रही है. उसकी मासूमियत भी तस्वीर में दिख रही है जबकि उनको कोई पहचान भी नहीं पा रहा है. लेकिन वह तस्वीर देखकर आप भी हैरत में पड़ जायेंगे. यह बच्ची की तस्वीर उस अदाकारा का है, जिन्होंने टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को भी डेट किया था. मासूम सी दिखने वाली इस बच्ची जब बड़ी हुई तो कयामत बन गयी और फिल्मों में धमाल मचा दी. हालत ऐसी कि टाटा संस भी उसके दिवाने हो गये. आप भी इस तस्वीर को देखकर नही पहचान पाये तो यह बता दें कि यह तस्वीर मशहूर फिल्म स्टार सिमी ग्रेवाल की है. सिमी ग्रेवाल एक वक्त कयामत वाली हिरोइन थी. एक समय उन्होंने टाटा समूह के चेयरमैन रहे बिजनेस टाइकून रतन टाटा को भी डेट किया था. सिमी ग्रेवाल एक वक्त रतन टाटा की काफी करीबी थी और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किसी कारणों से यह नहीं हो पाया. एक बार रतन टाटा सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में गये थे. तब उन्होंने कहा था कि उनकी शादी कई बार होते होते रह गयी थी. वहीं सिमी ग्रेवाल की एक शादी होने केबाद और दूसरी बार सच्चा प्यार मिलने के बाद ही एक्ट्रेस अकेली ही रह गयी. (नीचे भी पढ़ें)

सिमी ग्रेवाल की पहली शादी रवि मोहन से हुई थी. कुछ साल तक रहने के बाद इनका रिश्ता टूट गया. सिमी ग्रेवाल के दिवाने हजार थे. जामनगर के महाराजा ने भी उनको डेट किया था. सिमी की जिंदगी में मंसूर अली खान पटौदी भी आये थे. शर्मिला टैगोर की वजह से दोनों का यह रिश्ता टूट गया.




