रांची: झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के करीब 26 अधिकारियों को नए साल में तोहफा देते हुए प्रमोशन दिया है. इसमें मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिव स्तर के अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. साथ ही कई जिलो के डीसी व एसडीओ को भी प्रमोशन दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारियों को भी प्रोन्नति दी गयी है. खान निदेशक अमित कुमार, शहरी विकास के निदेशक अमित कुमार, अपर सचिव सह व विकास विभाग के राजीव रंजन, चतरा डीसी अबु इमरान व प्रबंधक निदेशक मनोज कुमार को भी प्रोन्नति दी गयी. सभी अधिकारी प्रमोशन के साथ अपने पद पर ही पदस्थापित रहेंगे. इसके लिए कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.दूसरी ओर सरकार ने राज्य के आठ डीसी को भी प्रमोशन दिया है.(नीचे भी पढ़े)
इनमें हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय, उपायुक्त गुमला सुशांत गौरव, बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, जामताड़ा डीसी फैज अहमद मुमताज, डीसी लातेहार भोर सिंह यादव, खूंटी डीसी शशिरंजन व डीसी पाकुड़ शामिल है. सभी अधिकारी प्रोन्नति के बाद अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे. उधर भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह एसडीओ लेवल के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी के रुप में प्रोन्नति दी है. ये सभी 2013 बैच के अधिकारी है. इन सभी का प्रमोशन का लाभ एक जनवरी 2023 से प्रभावी होगा. इनमें रांची के एसडीओ दीपक दुबे, एसडीओ चास दिलीप सिंह, महगामा एसडीओ सौरभ भुवानिया, रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन, कोडरमा एसडीओ संदीप कुमार मीणा, वंशीधरनगर( नगर उंटारी) आलोक कुमार को प्रोन्नति दी गयी है. सभी अधिकारी प्रोन्नति के बाद अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.




