बोकारो : कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को बोकारो में कंबल वितरण किया। राजेश ठाकुर ने बोकारो के सेक्टर 3 स्थित झोपड़-पट्टी मे निवास करने वालो लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान राजेश ठाकुर ने कहा कि ठंड से बचने के लिए ऐसे लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिनके पास ठंड से बचने के लिए कोई सुविधा नहीं थी। हमारा उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान पैदा करना है। इसमें हम सभी सफल हो रहे हैं।



