बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा प्रखंड के हुदली गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किये. डॉ षाड़ंगी ने तेज सर्दी में ग्रीमीण गरीबों को ठिठुरन से बचाने के उद्देश्य से उनके बीच कंबल बांटे. डॉ गोस्वामी से कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के कारण लोग ठंड का सामना करने के लिए गर्म वस्त्र नहीं खरीद पाते, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड में ही रातें बितानी पड़ती हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर डॉ गोस्वामी ने कहा कि वे अपने माता-पिता की सेवा की तरह ही इन बुजुर्गों की सेवा के रूप में उन्हें कंबल मुहैया करा रहे हैं. डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं का बुजुर्गों की अनवरत सेवा करते रहने के बुजुर्गों की सेवा करते रहने के लिए आह्वान किया. मौके पर खेड़ुआ पंचायत की मुखिया सुलेखा सिंह, पंचायत समिति सदस्य अमिताभ महापात्र, युवा नेता अभिजीत दास, अनिमेष साव, संजय पाल, सुजीत पाल, संदीप पाल, यादव पात्र, डाकू सिंह, राजू महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












