जमशेदपुर : नए साल के जश्न में डूबने के लिए पूरा जमशेदपुर तैयार है. एक ओर जहां पारिवारिक लोग फैमिली के साथ पिकनिक, खाने-पीने और घुमने का प्लान बना रहे हैं. वहीं कई युवा नशे के इस्तेमाल को एक नई दिशा और नया अंजाम देने को तैयार है. नशा जिस तरह से आज युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहा है. यह गंभीर चिंता का विषय है. मुंबई, दिल्ली, गोवा की तरह जमशेदपुर और असापास के इ लाके में नशे ने अपना पांव पसार लिया है. अब इन नशे या यूं कहे तो मौत के सौदागरों ने जमशेदपुर जैसे छोटे और शांत शहरों को भी टारगेट करना शुरू कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
आये दिन विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म से ऐसी न्यूज जरूर सुनते या देखते होगें जिसमें अपराध के प्रमुख आयामों में नशा होगा ही. जमशेदपुर में ब्राउन शुगर, गांजा का मिलना तो एक सामान्य बात थी, ही पर अब अफीम , पोस्ता, हेरोइन, स्मैक, मेडिकेटेड टेबलेट्स और इंजेक्शन जैसे नशीले पर्दाथों ने भी जमशेदपुर में अपना झाल बिछा दिया है. जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में कई ड्रग्स पैडलर्स मिलेंगे, जो बड़ी आसानी से ये सारी चीजें आपको उपलब्ध करवा देंगे. ड्रग्स पैडलर्स बनने के लिए किसी खास उम्र की आवश्यकता नहीं है, ऐसा आपको आदित्यपुर में देखने को मिल जाएगा. 15 साल के छोटे बच्चों के हाथों से भी नशे का यह खेल खेला जा रहा है. कॉलेज के छात्रों का छोटा-छोटा समूह आदित्यपुर के आसपास के इलाकों में अक्सर नशे के हालात में मिलते है. पूछने पर बताते है कि 200 रुपए में ब्राउन शुगर की छोटी पैकेट मिल जाएगी. वे ऐसा क्यों करते है पूछने पर बताते है कि उन्हें इससे आनंद मिलता है. हाई दिमाग का एक ऐसा स्टेज है, जिसमें नशा करने वाला हेलोजिनेशन में चला जाता है. बाहरी दुनिया और लोगों से उसका कोई लेना देना नहीं होता है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
इन नशों की लत की बात करें तो दो से तीन बार में आपको इसकी लत लग जाती है. फिर इनसे निकलने में लोगों को काफी समय लगता है. ऐसे इलाकों में मारपीट और छिनतई की घटनाएं आम है. लोगों का कहना तो यह भी है कि इस बिजनेस में बड़े लोगों का हाथ भी है. ऐसे लोग जो बहुत कम समय में पैसा बनाना चाहते है. इस धंधे से जुड़े हुए है. पुलिस प्रशासन भी सिर्फ छोटे ड्रग्स पैडलरों को पकड़कर ही खुश है. छोटी डालियों और तनों को काटने से कुछ नहीं होगा, जबतक इनके जड़ को नहीं काटा जाता, ये धंधा युवाओं और कई घरों को बर्बाद करता रहेगा. नए साल में जहां पूरा जमशेदपुर खुशियां मना रहा होगा वहीं कुछ युवा इस नशे की गिरफ्त में और आ जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर में अब म्याऊं-म्याऊं भी
जमशेदपुर में वैसे तो कोकीन, हेरोईन, एलएसडी, गांजा, एमडीएमए, केटामाइन, जीएचबी तो बिक ही रहा है. वहीं, अब तो यहां म्याऊं-म्याऊं की खेप भी लायी जा रही है. बताया जाता है कि अन्य नशा से यह सस्ता नशा होता है, जिस कारण यहां के शहरों में इसकी सप्लाइ भी शुरू की जा रही है. यह खतरनाक स्थिति है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ा जायेगा.











