रांची: हजारीबाग जेल में बंद पूर्व विधायक ममता देवी से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व मंत्री आलमगीर आलम शनिवार को मुलाकात की. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने ममता देवी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि आप तो आंदोलन की उपज है, आपके साथ कांग्रेस पार्टी आपकी आवाज बनकर लड़ेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी. साथ ही उन्होंने आश्वास्त किया कि आप को न्याय मिलेगा.(नीचे भी पढ़े)
हम लोगों को न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक आपके साथ खड़े है और आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े है.आपके हर सुख- दुख का सहभागी बने रहेंगे. इस अवसर पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद व हजारीबाग के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव मौजूद थे.











