सरायकेला : सीनी ओपी में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद गिरि को आज उनके अवकाश ग्रहण करने पर भावभीनी विदाई दी गयी. इस अवसर पर सीनी ओपी परिसर में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि अवर निरीक्षक विद्यानंद गिरि ने पुलिस में 40 वर्षों तक सेवा देने के बाद शनिवार को अवकाश ग्रहण किया. इस अवसर पर सिनी ओपी परिसर में उन्हें समारोह पूर्वक विदाई दी गयी. इस अवसर पर ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, सीनी आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अमल घोष सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने विद्यानंद गिरि के भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है. पुलिस विभाग की नौकरी में रहते परिवार के साथ वक्त बिताने का वक्त बहुत कम मिलता है. ससम्मान सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के साथ समय बिताते हुए खुशहाल जिंदगी बिताने की शुभकामना दी.











