जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के डिंडी रोड के रहने वाले अविनाश कुमार के घर बीती रात चोरों ने धावा बोला. चोर यहां से 50 हजार रुपए कीमत के जेवर और नकदी पार कर ले गए हैं. इस मामले में बर्मामाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के समय परिवार के लोग घर पर सो रहे थे. पुलिस का कहना है कि चोर कैसे घर में घुसे इसकी जांच की जा रही है. घर का दरवाजा टूटा हुआ नहीं पाया गया.











