
जमशेदपुर : जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) के मुसाबनी के सीओ रामनरेश सोनी (42) की सोमवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी. उनके आवास पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें टीएमएच लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर की उपायुक्त विजया जाधव समेत कई पदाधिकारी टीएमएच पहुंचे. उपायुक्त विजय जाधव ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से सीओ रामनरेश सोनी बीमार चल रहे थे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
गौरतलब है कि रामनरेश सोनी 2010 में एटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त की थी, जिसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग बीडीओ कम सीओ के रुप में पलामू में हुई थी. वहीं उन्होंने पलामू के अलावा धनबाद, बोकारो, साहेबगंज में सेवा दे चुके है. वर्तमान में वह मुसाबनी के सीओ थे. वहीं उनका 2022 में एसडीओ के पद पर प्रमोशन भी हो चुका था परंतु पोस्टिंग नहीं हुई थी.











