बोकारो: बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में दुंगी बाग बाजार में स्क्रैप गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर 4 क्विंटल अवैध लोहा बरामद किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर 12 के पास अवैध रुप से स्क्रैप का संचालन किया जाता है. स्कैप की आड़ की संचालक द्वारा रेलवे का फिश प्लेट व पिग आयरन की खरीदारी की जाती थी. इसकी शिकायत बार बार मिलती थी. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर इसके लिए छापेमारी की.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस को स्कैप गोदाम से पिग आयरन व रेलवे का फिश प्लेट बरामद किया. जानकारी के अनुसार इलाके में पुलिस की गस्ती होती है. बावजूद यह स्क्रैप गोदाम का संचालन समझ से परे था. इसी बीच बीएस सिटी थानेदार को सूचना मिली कि स्कैप गोदाम में अवैध लोहा रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और पिग आयरन व रेलवे का फिश प्लेट बरामद किया.











