जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौरी शंकर रोड की रहने वाली महिला साबिरा खातून ने धारदार हथियार से गला रेत कर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. परिवार वालों का कहना है कि साबिरा खातून की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.(नीचे भी पढ़े)
उसका टीएमएच में डॉक्टर दिलीप से इलाज चल रहा था. उसने पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश की है. सोमवार को उसने मौका पाकर धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया. लहूलुहान हालत में उसे टीएमएच ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.











