पटना : बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को चुनाव आयोग ने बिहार के लिए स्टेट आइकॉन नियुक्त कर दिया है. बिहार की स्टेट आइकॉन लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बनाया गया है. चुनाव आयोग द्वारा बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गे पत्र में कहा गया है कि ईसीआई ने मैथिली ठाकुर को बिहार के स्टेट आइकॉन के रुप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. वहीं मैथिली के पिता ने चुनाव आयोग और बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया. वहीं 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच मैथिली जागरुकता फैलाने का काम करेंगी. मैथिली ना केवल भोजपुर में लोक गीतों की प्रस्तुति देती है बल्कि वे मैथिली, हिन्दी, पंजाबी और अंग्रेजों में भी गाना गाती है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि बिहार में निर्वाचन आयोग ने मिथिला की बेटी और गायिका मैथिली ठाकुर को मधुबनी जिले का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया था. वहीं 2022 में मैथिली ठाकुर को उद्योग विभाग ने बिहार के खादी, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया था. दूसरी ओर भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत में प्रशिक्षित मैथिली ठाकुर को 2021 में संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए भी चुना गया था.











