बोकारो: बोकारो जिले के चंदनक्यारी थाना अंतर्गत होंडा शोरूम भीषण आग लग गई. शोरूम के लोगों ने बताया की शॉट सर्किट से आग लग गई है . लोगों ने देखा कि शोरूम के अंदर से धुंवा निकल रहा है. इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी.(नीचे भी पढ़े)
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर दमकल की टीम पहुंची,तब जाकर आग पर काबू पाया गया. इस संबंध में शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि लगभग पचास लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया है.



