चाकुलिया : बंग्ला के कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज क्षेत्र के वैष्णव समाज के लोग सुबह नगर पंचायत क्षेत्र के गंधरूपी नदी घाट पहुंचकर स्नान कर कीर्तन मंडलियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. नदी घाट से निकली शोभायात्रा मुख्य पथ होते हुए नामोपाड़ा स्थित रासमंच मंदिर पहुंचकर मंदिर में स्थापित राधा कृष्ण की पूजा-अर्चना की. शोभायात्रा में शामिल महिला और पुरूष राधा कृष्ण की जयकारा लगा रहें थे. शोभायात्रा निकलने से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बन गया और लोग राधा कृष्ण की भक्ति में डूब गये. शोभायात्रा के पश्चात लोगों ने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. समाज के लोगों ने बताया कि एक माह नियम पालन करते हुए आज स्नान किया और गोपाल जीऊ को स्नान कराकर पूजा अर्चना की गई और भोग लगाने के पश्चात कीर्तन मंडलियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा मिस्त्रीपाड़ा, कमारीगोड़ा और नामोपाड़ा के दल द्वारा अलग-अलग शोभा यात्रा निकाली गई. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर पतित दास, रंजीत दास, लखी नारायण दास, प्रदीप दास, गिरीधारी दास, दिलीप दास, शिदाम दास, राजेश नामाता, चंदना दास, गोपाल चन्द्र दास, निरोवती दास, साधुचरण दास, व्यूटी दास, निर्मल दास, जयंत दास, जलधर दास, अर्जुन दास, सरस्वती दास, आरती दास, दुलाली दास, मिठू दास समेत अन्य उपस्थित थे.












