गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित गम्हरिया इंग्लिश स्कूल की छात्रा आकाशी पांडे ने कोलकाता में 28- 29 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग के 45 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है. गम्हरिया लौटने पर स्कूल में बुधवार को उसका अभिनन्दन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल परिसर में पासा रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के बिजनेस मैनेजर अभिजीत अग्रवाल व गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के डायरेक्टर सुब्रतो रॉय ने आकाशी पांडे को सम्मानित किया. उन्होंने भविष्य में इसी तरह आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. इसमें शंकर दास, स्कूल की सेक्रेटरी शिप्रा पाल, एडमिनिस्ट्रेटर रीमा बनर्जी, शिक्षिका चंदना सिंह, रूपम सिंह, मुकेश पाठक, श्वेता समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए.












