जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के चार नंबर गेट के पास रंगदारी देने के इन्कार करने पर मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार जितेंद्र कुमार ने गोल्डी तिवारी नामक व्यक्ति के कर्मचारी के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह हमेशा आकर पांच हजार रुपये महीना रंगदारी की मांग करता है. रंगदारी देने से इन्कार करने पर दुकान नहीं चलाने देने की धमकी देता है. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
जितेंद्र कुमार ने बताया कि आज शाम गोल्डी तिवारी का कर्मचारी आया और रंगदारी की मांग करने लगा. देने से इन्कार करने पर उसने मारा-पीटा और गल्ले में रखे सात हजार रुपये तथा कॉफी मशीन लेकर चला गया. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी उनके साथ वह रंगदारी की मांग पर मारपीट कर चुका है. लेकिन तब थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी थी.



