जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्टील के भारतीय संयंत्रों में उत्पादन में कमी दर्ज की गयी है जबकि यूरोप और थाइलैंड के उत्पादन में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. हालांकि, टाटा स्टील ने पिछले साल से कम भारत में स्टील की डिलीवरी की है. वहीं, यूरोप और थाइलैंड में भी स्टील की डिलीवरी बढ़ी है. टाटा स्टील की ओर से प्रोडक्शन को लेकर जारी किये गये आंकड़ों में इस बात का खुलासा किया गया है. टाटा स्टील ने भारत में तीसरे तिमाही (अप्रैल से दिसंबर 2021 तक) 14.72 मिलियन टन का उत्पादन किया था, जिसके विपरित इस तीसरे तिमाही की समाप्ति (अप्रैल से दिसंबर 2022 तक) 14.16 मिलियन टन का उत्पादन की है. वहीं, टाटा स्टील यूरोप में पिछले साल तीसरी तिमाही में 7.08 मिलियन टन का उत्पादन की थी, लेकिन इस वित्तीय वर्ष के तीसरी तिमाही के समाप्ति तक 7.80 मिलियन टन का उत्पादन की है. वहीं, टाटा स्टील थाइलैंड में तीसरी तिमाही के समाप्ति के बाद 0.89 मिलियन टन का उत्पादन पिछले साल कंपनी ने की थी, वहीं, इस वित्तीय वर्ष के तीसरे तिमाही के समाप्ति के बाद उत्पादन 0.94 फीसदी हो चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
स्टील डिलीवरी की बात की जाये तो टाटा स्टील भारत में 13.71 मिलियन टन पिछले वित्तीय वर्ष के तीसरे तिमाही (अप्रैल से दिसंबर 2021 तक) तक किया था, लेकिन इस चालू वित्तीय वर्ष के तीसरे तिमाही की समाप्ति तक 13.15 मिलियन टन का डिलीवरी की जा चुकी है. वहीं, टाटा स्टील यूरोप में चालू वित्तीय वर्ष के तीसरे तिमाही के समाप्ति पर 6.62 मिलियन टन की स्टील डिलीवरी की जा चुकी है. पिछले साल इसी आलोच्य अवधि में 5.98 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी की गयी थी. टाटा स्टील थाइलैंड में चालू वित्तीय वर्ष में 0.99 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी की गयी थी, वहीं, इस पिछले साल 0.90 मिलियन टन का स्टील डिलीवरी की गयी थी.



