जमशेदपुर : साकची राजेंद्र नगर में आयोजित समाजसेविका व धर्मपरायण महिला रत्नी देवी (पति स्व.काशीराम बधान) के श्राद्धकर्म में शनिवार को कई दिग्गज पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़े)
इनमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक विरंची नारायण. पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, कांग्रेस नेता संजय पांडेय, समाजसेवी रमेश अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारियों सुनील कुमार, गणेश कुमार व सत्यवीर रजक, क्रिकेटर सौरभ तिवारी, विराट सिंह, अनुकूल राय, कुमार देवव्रत, सभी जिलों के झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, महासचिव देवाशीष चक्रवर्ती समेत इस संगठन के कई सदस्य शामिल थे.(नीचे भी पढ़े)
इनके अलावा कई मारवाड़ी समाज, बंगाली समाज, बिहारी समाज. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़ी अनेक हस्तियां भी पहुंची और रत्नी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की.




