जमशेदपुर : कोल्हान में सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी सीजीपीसी का चुनाव बुधवार को शुरू हो गया. कोल्हान के 34 गुरुद्वारों के साथ सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा, अकाली दल सेंट्रल नौजवान सभा के कुल 201 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. हालांकि इस चुनाव को रद्द किए जाने को लेकर काफी विरोध भी हुआ मगर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गया, जो शाम के 3:00 बजे तक चलेगा. चुनावी मैदान में प्रधान के पद पर भगवान सिंह, महेंद्र सिंह बोझा और हरविंदर सिंह मिंदी है. विवाद की वजह से सीतारामडेरा और टिनप्लेट गुरुद्वारा को शामिल नहीं किया गया है.



