रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने झारखंड हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अनिल कुमार सिन्हा, झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट निलेश कुमार, एएजी 3 के आशुतोष आनंद, एडवोकेट मनोज कुमार मिश्रा, एनके गंझू, जीतेंद्र कुमार पांडेय और शैलेंद्र कुमार तिवारी को नोटिस जारी की है. इस नोटिस में कहा गया है कि बार काउंसिल द्वारा हड़ताल आहूत किये जाने के बावजूद ये सारे वकील लगातार कोर्ट में पेश होकर झारखंड हाईकोर्ट में काम क रहे है. इसको लेकर क्यों नहीं बार काउंसिल के माध्यम से कार्रवाई नहीं की जाये, इसको लेकर सवाल उठाते हुए एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव को भी नोटिस भेजा है. इस नोटिस को लेकर गुरुवार को दिन भर हंगामा होता रहा. इस बीच एक अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा ने हाईकोर्ट में एक याचिका तत्काल दाखिल कर दी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने उक्त नोटिस पर रोक लगा दी. हाईकोर्ट के न्यायाधीश आनंद सेन की अदालत ने यह रोक लगायी है. इसकी अलग से अब सुनवाई होगी. यह पहला मामला है जब हाईकोर्ट ने बार काउंसिल के आदेश पर रोक लगायी है.



