जमशेदपुर : जमशेदपुर की दो बेटियों ने एक बार फिर देश भर में शहर का मान बढ़ाया है. शहर की दो बेटियों, मिताली दासगुप्ता एवं वासिया नाज ने राजधानी दिल्ली में आयोजित मिसेस इंडिया एवं मिस इंडिया कांटेस्ट जीत का परचम फहरा कर जमशेदपुर शहर का नाम रौशन किया है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के क़दमा रानीकुदर निवासी मिताली दासगुप्ता ने ओड़िशा में आयोजित मिसेस ओड़िसा आइकॉन का ख़िताब जीता है. वहीं मिताली ने दिल्ली में आयोजित ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड 2022 में मिसेस इंडिया की दौड़ में सेकेंड रनर अप का ख़िताब हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है. शहर वापस लौटने के बाद मीडिया से बात करते हुए मिताली ने बताया कि वे कई वर्षो से मेकअप आर्टिस्ट के रूप में कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार के सहयोग से ही आज इस मुकाम पर पहुंची हैं और इस क्षेत्र में और आगे बढ़ने की इच्छा है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी ओर शहर की एक और बेटी, वासिया नाज़ ने भी ग्लोबल ग्लोरी अवार्ड 2022 में मिस इंडिया का ख़िताब हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है. इस अवार्ड सेरेमनी में बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थीं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 से मॉडलिंग के क्षेत्र में हैं और काफ़ी मेहनत के बाद उन्हें आज यह सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि उन्हें इसमें अपने परिवार का हमेशा सहयोग मिला है. उन्होंने कहा कि आगे बेहतर विकल्प मिलने पर वे मॉडलिंग में अपने करियर को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगी.




