जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र में आए दिन नशे के कारण पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर गुरुवार को जिला परिषद डॉक्टर कविता परमार ने बागबेड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपी. जिसमें उन्होंने स्पष्ट शब्दों में पूरे बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब, ब्राउन शुगर के कारण बढ़ती समस्याओं से अवगत कराया साथ ही स्कूली बच्चों में भी नशे की आदत को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाने का अनुरोध किया. उन्होंने अपने ज्ञापन में यह भी कहा कि महिलाएं नशे के कारण पारिवारिक हिंसा का शिकार हो रही हैं. इसलिए अगर उचित कार्रवाई नहीं होगी तो महिलाएं जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी. डॉक्टर परमार ने नशा मुक्ति अभियान में हर संभव सहयोग देने का भी बात कही.
थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार झा ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए आने वाले दिनों में सबकी जन सहभागिता के साथ बागबेड़ा क्षेत्र को नशा मुक्त करने का प्रयास करने का आश्वासन दिया. उनके साथ पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार भी उपस्थित थे.




