चक्रधरपुर: चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पश्चिम बंगाल के कुछ पशु तस्कर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मनोहरपुर के तरफ से गौवंशीय पशु को तस्करी कर ग्राम पदमपुर से बांझीकुसूम होते हुए कुदलीबाड़ी रास्ते से बंगाल ले जाने वाले है. जिस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एएसपी कपील चौधरी के निर्देश में एक टीम का गठन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

जहा चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर के द्वारा टीम का नेतृत्व करते हुए पदमपुर गांव में छापामारी कर गौवंशीय पशु की तस्करी एवं परिवहन करते हुए पांच व्यक्ति को गौवंशीय पशु, नगद 4.98 लाख रुपये, एक मारुति कार, 10 मोटरसाईकिल एवं स्कूटी एवं मोबाईल के साथ पकड़ा गया. पकड़े गये लोगों से पुछने पर उनके द्वारा गौवंशीय पशु की अवैध व्यापार में अपनी अपनी संलिप्ता स्वीकर की है. घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करते हुए छापामारी की जा रही है.




