जमशेदपुर: साकची स्थित जिला परिषद कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा को पुष्पगुच्छ देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया. विगत दिनों भूख हड़ताल पर बैठी मुखिया, उप मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य को भूख हड़ताल स्थल पर जाकर उनकी मांगों से अवगत हुए अवगत होने के पश्चात एसडीओ से मिले.(नीचे भी पढ़े)
एसडीओ से मिलने के पश्चात भूमि उप समाहर्ता रविंद्र गगराई एवं अंचल पदाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव को धरने स्थल पर लाकर लिखित रूप से समझौता करवा कर भूख हड़ताल तोडवाने का कार्य किया. जिसके कारण पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों को संयुक्त रुप से सम्मानित किया. इस मौके पर उत्तरी करनडीह पंचायत की मुखिया सीनी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य संगीता पात्रो, सुनील गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजू पात्रो, समाजसेवी कन्हैया तिवारी, सोमनाथ उपस्थित थे.




