जमशेदपुर: 12 जनवरी को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जयंती को, ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा विवेकानंद जी के जीवन-विचार एवं आदर्शों पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन भैया-बहन भी उपस्थित हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन पुरातन भैया-बहनों द्वारा विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम संयोजक सुधाकर गिरी,सह-संयोजक गोपाल कृष्ण एवं प्रभारी उपेंद्र पांडेय द्वारा भैया-बहनों को विवेकानंद जी के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर भैया-बहनों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु/भगिनी भी उपस्थित थे.




