बोकारो: सुपरवाइजर भीम सिंह का शव पुरुलिया से बोकारो पहुंचने के बाद बीएस सिटी थाना में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर 3 महीने पूर्व सेक्टर 12 थाना में दिए भीम के आवेदन पर जयराम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया. मृतक भीम सिंह की बहन अन्नू ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण घर का इकलौता चिराग बुझ गया.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस सिर्फ समय देने की बात कहती रही, पर आरोपियों ने भाई की हत्या कर दी.पुलिस सिर्फ परिजनों को रिजल्ट देने की बात कर रही थी. लेकिन इसके उलट हमारे भाई की हत्या कर दी गई. अन्नू ने कहा कि अपराधियों को पुलिस अगर कड़ी सजा नहीं दिलवाती है तो यह लोग पिता और हमारी भी हत्या करवा सकते हैं.(नीचे भी पढ़े)
थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों ने भीम की हत्या कर बंगाल के पुरुलिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लाश को जली हुई अवस्था में बरामद किया. ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने हत्या करने के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया है. पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.




