जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित होटल मधुबन में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापामारी लगातार जारी है. इसके मालिक सनोज कुमार समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि उनके यहां जो ठापामारी की जा रही है, वह छत्तीसगढ़ की आइएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया से जुड़ी हुई है. सौम्या चौरसिया के पैसे का निवेश आदित्यपुर के होटल बिजनेस में होने की बात सामने आयी है. होटल मधुबन के मालिक सनोज कुमार सिंह और उसके भाई मनोज कुमार सिंह के यहां भी छापामारी की जा रही है. बताया जाता है कि होटल मधुबन के बाद उसके सहयोगी होटल नोवांटा में भी छापामारी को शुरू कर दिया गया है. आइएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया को मनी लांड्रिंग केस में इडी ने गिरफ्तार किया था. (नीचे भी पढ़ें)

वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की उपसचिव रह चुकी है. कोयला के लेवी के मामले में आइएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया फंसी हुई है. इस मामले में ही झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के होटलों में छापामारी की जा रही है जबकि कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी उनके ठिकानों पर छापामारी की जा रही है. बताया जाता है कि मनोज कुमार सिंह और सनोज सिंह का पेट्रोल पंप में भी निवेश है. पिछले दिनों वह एक अखबार के वितरण व्यवस्था को भी अपने हाथों में लिया है और बड़ा कारोबार हो चुका है. इस मामले में छत्तीसगढ़ में अब तक करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति को इडी द्वारा जब्त की जा चुकी है.




