जमशेदपुर: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज बी स्थित दोराबजी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट, आशियाना स्थित आवास और परसुडीह मुंशी मोहल्ला स्थित फैक्ट्री ऑफिस समेत आवासीय ठिकानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी गुरुवार सुबह 9 बजे से शुरू की गई, जो शुक्रवार को भी जारी रही. दोराबजी ऑटो के मालिक जावेद के अलावा उनके पार्टनर के आवास पर भी छापेमारी की गयी.(नीचे भी पढ़े)

छापेमारी के दौरान नकद के अलावा व्यापारिक गतिविधियों को छुपाने वाले दस्तावेज भी बरामद किए गए है. आयकर विभाग ने करीब सवा करोड़ नकदी और बेनामी संपत्ति भी बरामद की है.छापेमारी का नेतृत्व रांची के अधिकारी कर रहे है, इसमें जमशेदपुर की टीम सहयोग कर रही है. फिलहाल छापेमारी जारी है.




